Saturday, 24 December 2011

2 दिन में और ठण्ड बड़ने के असार

२ दिन में पारा और नीचे आने के आसार है बढ़ रही ठण्ड ने जन
जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है आने वाले दिनों में ठण्ड और बड़ने के आसार है मोसम विभाग
जबर्दस्त ठंड को देखते हुए कुछ स्कूलों ने अपने स्तर से बच्चों को राहत देने की कोशिश की है। स्कूलों के अनुसार, जब तक उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिलता वे स्कूल बंद नहीं कर सकते। इस वजह से वे आधा घंटा लेट स्कूल लगा रहे हैं। ताकि सुबह बच्चों को कु छ राहत मिल सके। पालम विहार स्थित चिरंजीव भारती स्कूल अब सुबह 8 बजे की बजाय 8.40 पर स्कूल चालू कर रहा है। इसी तरह सेक्टर-5 स्थित सुचेता मेमोरियल स्कूल का समय भी 8 बजे की जगह साढे़ 8 बजे कर दिया गया है। की माने तो आने वाले दो महीनो में और कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार है
पिछले एक हफ्ते से गुड़गांव में सर्दी के साथ कोहरे का कहर जारी था, लेकिन बुधवार को निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। इस वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी राहत मिली। अधिकांश लोग धूप का सेंक लेते दिखाई दिए। धूप के कारण कोहरा भी काफी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी धूप खिलेगी। लेकिन इसके बाद जमा देने वाली ठंड का सामना करना पडे़गा। पूर्वानुमान के मुताबिक, ठंड अपने असली रंग में लौटेगी। गुड़गांव का पारा जहां 2 डिग्री से भी नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है, वहीं अनुमान है कि अधिकतम तापमान भी महज 17 से 18 डिग्री तक पहुंच सकता है।

No comments:

Post a Comment