
दो दिनों से ‘लापता’ पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक मुंबई के होटल में मिल गई हैं। वीना मुंबई के उपनगर जुहू के एक होटल में हैं। गोरेगांव में एक फिल्म की शूटिंग के बाद वीना शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गायब हो गई थीं।
जुहू पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर ने बताया, ‘वीना ओकवुड होटल में हैं। उन्होंने होटल में जाहिदा के अपने मूल नाम से रजिस्टेशन कराया है। उनके पास सभी कागजात हैं। वे पिछले कुछ दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रही हैं।’ पाकिस्तानी अभिनेत्री के मैनेजर प्रतीक मेहता ने दावा किया था कि वीना शुक्रवार सुबह से लापता हैं। बकौल प्रतीक, उन्होंने वीना से संपर्क करने की भी कोशिश की थी लेकिन हर बार उनका मोबाइल बंद मिला।
वीना फिल्म और रियलिटी शो के लिए भारत आती जाती रहती हैं। शुक्रवार को वे मुंबई 125 किलोमीटर फिल्म की गोरेगांव में शूटिंग कर रही थीं, लेकिन बीच में तबियत खराब होने की बात कहकर चली गईं। पहले यह कहा गया था कि पुलिस में वीना के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है, बहरहाल रविवार को पुलिस ने साफ कहा कि इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
वीना पिछले दिनों एक पत्रिका के लिए न्यूड तस्वीर खिंचाने को लेकर काफी चर्चा में थीं। यह भी खबर आई थी कि वीना के पिता ने उनसे सभी तरह के रिश्ते नाते तोड़ लिए हैं। पाकिस्तान में मौजूद वीना के सचिव को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।
No comments:
Post a Comment